Homeछत्तीसगढ़धान घोटाले में बड़ा खुलासा : प्रभारी के घर से 16 लाख...

धान घोटाले में बड़ा खुलासा : प्रभारी के घर से 16 लाख नकद बरामद, दस्तावेज और कंप्यूटर जब्त

कबीरधाम। जिले में सामने आए कथित धान घोटाले की जांच अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। धान उपार्जन केंद्रों से धान गायब होने के मामले में पुलिस ने अब तक 6 एफआईआर दर्ज की हैं और आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने लोहारा धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी गंगादास मानिकपुरी के घर और कार्यालय में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को 16 लाख रुपये नकद, बैंक पासबुक, कई अहम दस्तावेज और कार्यालय में रखा कंप्यूटर मिला। सभी सामग्री को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धान घोटाले में नामजद अन्य आरोपियों के घरों और कार्यालयों में भी जल्द छापेमारी की जाएगी। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
जिले में धान घोटाले को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हडक़ंप मचा हुआ है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए तथ्य और साक्ष्य सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments