Homenationalआज से नया रेट लागू: कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में...

आज से नया रेट लागू: कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी

आज से नया रेट लागू— तेल विपणन कंपनियों ने आज 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद लगे इस झटके से दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 42 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये महंगा हो गया है। यह नई दरें आज सुबह से ही लागू हो चुकी हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) का इस्तेमाल करने वाले आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि उनके दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

New rate implemented: Commercial LPG gas cylinder prices hiked significantly
New rate implemented: Commercial LPG gas cylinder prices hiked significantly

दिल्ली और कोलकाता में अब क्या हैं ताजा भाव?

युवाओं के लिए तकनीकी क्रांति की सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण.

वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और मध्य पूर्व के तनाव के चलते तेल कंपनियों ने यह कदम उठाया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल सिलेंडर बढ़कर 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अब इसके लिए 3,255.50 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा, छोटे व्यापारियों और प्रवासियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर के दाम में भी 11 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

CG NEWS : शादी समारोह में बड़ा लापरवाही, आइसक्रीम में छिपकली मिलने से हड़कंप

रेस्टोरेंट से लेकर ढाबों तक, आम जनता पर क्या होगा असर?

कनॉट प्लेस और चांदनी चौक के स्थानीय बाजार संघों के मुताबिक, कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, हलवाइयों और छोटे कैफे संचालकों की इनपुट कॉस्ट सीधे तौर पर बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर बाहर खाना खाने वाले आम नागरिकों की जेब पर पड़ सकता है, क्योंकि आने वाले दिनों में खाने-पीने की थाली महंगी होने के आसार हैं। जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले चार दिनों में देश भर में 6,500 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें कई एफआईआर और गिरफ्तारियां भी शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments