Homeछत्तीसगढ़समीक्षा बैठक में CM Sai' का इशारा, जल्द हो सकता है बड़ा...

समीक्षा बैठक में CM Sai’ का इशारा, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला

CM Sai’ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा— “आगे-आगे देखिए होता है क्या”, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

सुशासन तिहार के बीच अफसरों की बैठक
गुरुवार शाम बिलासपुर में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया और नई योजनाओं की घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्मानित…..28 हजार 754 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रूपए की सहायता राशि डी बी टी के माध्यम से करेंगे अंतरित.

10 मिनट में खत्म हुई समीक्षा बैठक
करीब तीन घंटे तक प्रस्तावित समीक्षा बैठक महज 10 मिनट में समाप्त हो गई, जो चर्चा का विषय बन गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में देरी पर सख्त निर्देश
सीएम साय ने साफ कहा कि राजस्व मामलों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े प्रकरणों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

विकास कार्यों पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments