Homeदेश - विदेशNEET Paper Leak Case : NEET लीक केस में बड़ा खुलासा, कोचिंग...

NEET Paper Leak Case : NEET लीक केस में बड़ा खुलासा, कोचिंग संचालक गिरफ्तार, 10 तक पहुंची गिरफ्तारी

NEET Paper Leak Case : नई दिल्ली/लातूर, 16 मई। देशभर में चर्चित NEET UG पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर से एक कोचिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर गिरफ्तार

CBI ने शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है, जो एक केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान से जुड़े हुए हैं। यह इस मामले में अब तक की 10वीं गिरफ्तारी है।

सुशासन तिहार में साकार हुआ पक्के घर का सपना…मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को सौंपी प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी.

मोबाइल में मिला लीक पेपर

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से NEET UG का लीक प्रश्नपत्र बरामद हुआ।
यह खुलासा जांच में एक बड़ा सबूत माना जा रहा है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

कोचिंग सेंटर पर भी छापेमारी

CBI ने आरोपी के कोचिंग सेंटर पर भी छापेमारी की है, जहां से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं।

पेपर लीक रैकेट का खुलासा

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला एक संगठित पेपर लीक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं।

अब तक 10 गिरफ्तार

इस केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI लगातार इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

NEET जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटना ने छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ा दी है। यह मामला शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments