HomeखेलIPL 2026 : मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा' IPL मैच लाइव देखने...

IPL 2026 : मेधावी छात्रों को बड़ा तोहफा’ IPL मैच लाइव देखने का सुनहरा मौका

IPL 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक अनोखी पहल की है। अब मेधावी विद्यार्थियों को IPL मैच लाइव स्टेडियम में देखने का अवसर मिलेगा।

विभाग के निर्देशानुसार, चयनित छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला IPL मुकाबला दिखाया जाएगा। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मैच खेला जाएगा, जिसे छात्र स्टेडियम में बैठकर लाइव देख सकेंगे।

CM Say’ का ‘फ्री हिट’ अंदाज’ सुशासन तिहार में बल्ला थामकर बच्चों संग खेला क्रिकेट

इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रत्येक छात्र के साथ एक शिक्षक का उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

कार्यक्रम के तहत सभी चयनित विद्यार्थियों को 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर में रिपोर्ट करना होगा। वहां से विद्यार्थियों को बसों के माध्यम से स्टेडियम ले जाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments