HomeentertainmentMouni Roy' के साथ शुरू होगा क्रिकेट महाकुंभ, दर्शकों को मिलेगा शानदार...

Mouni Roy’ के साथ शुरू होगा क्रिकेट महाकुंभ, दर्शकों को मिलेगा शानदार मौका

Mouni Roy’ रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उद्घाटन मुकाबला आज
सीसीपीएल सीजन 3 का पहला मुकाबला मेजबान रायपुर रायनोंज और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच रात 9 बजे से शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, नवा रायपुर में आयोजित होगा।

IPL खिताब जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

छह टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले
आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टी-20 लीग में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा।

दर्शकों के लिए खास इनाम
इस बार आयोजकों ने दर्शकों के लिए खास ऑफर रखा है। मैच के दौरान स्टैंड में बैठा कोई भी दर्शक अगर कैच पकड़ता है, तो उसे दोपहिया वाहन और नकद इनाम जीतने का मौका मिलेगा।

निशुल्क बस सेवा की सुविधा
स्टेडियम तक पहुंचने के लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों से मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्रिकेट महोत्सव का आनंद ले सकें।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म
यह टूर्नामेंट छत्तीसगढ़ के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। यह प्रतियोगिता बीसीसीआई की अनुमति से आयोजित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments