Homeछत्तीसगढ़CG BREAKING : बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जांच...

CG BREAKING : बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस…

CG BREAKING : दुर्ग।’ दुर्ग जिला मुख्यालय से एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के आर्य नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मकान के अंदर पति-पत्नी की लाश फांसी पर लटकी मिली, जबकि दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए पाए गए।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने पहले बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

महुआ पेड़ के नीचे सजी चौपाल’ Vishnu Deo Sai’ ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया सीधा संवाद

इलाके में फैली सनसनी

घटना आर्य नगर स्थित एक मकान की बताई जा रही है। पड़ोसियों ने जब घर से कोई हलचल नहीं देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

छत्तीसगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आर्थिक या पारिवारिक तनाव की आशंका

पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पारिवारिक या आर्थिक तनाव की बात सामने आ रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments