Homeछत्तीसगढ़CG BREAKING : दिल दहला देने वाली वारदात' खाट पर खून से...

CG BREAKING : दिल दहला देने वाली वारदात’ खाट पर खून से लथपथ मिले परिवार के 4 सदस्य, इलाके में दहशत

CG BREAKING : जांजगीर-चांपा।’ छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रविवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा की है, जहां निर्माणाधीन मकान के भीतर चार लोगों की लाशें खाट पर खून से लथपथ हालत में मिलीं।

मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग रात में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग का आह्वान.

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद सहित कई एंगल पर जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments