Homeछत्तीसगढ़ACB Action: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी...

ACB Action: 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

ACB Action: Bemetara जिले के साजा ब्लॉक मुख्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी Omkar Sunwani को 15 हजार रुपए नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम केंद्र निवासी किसान नरोत्तम अपने जमीन संबंधी कार्य को लेकर लगातार पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि काम करने के एवज में पटवारी ने रिश्वत की मांग की थी।

Dharmendra को देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, परिवार में भावुक माहौल

बताया जा रहा है कि सौदा 30 हजार रुपए में तय हुआ था, जिसमें पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपए दिए जाने थे। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 15 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments