Homeछत्तीसगढ़30 जुलाई से 28 अगस्त तक भगवान शिव की आराधना करें

30 जुलाई से 28 अगस्त तक भगवान शिव की आराधना करें

भारतीय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा श्रावण मास अनेक अद्भुत और दुर्लभ ग्रह नक्षत्र के संयोगों से युक्त रहेगा
पंडित संदीप ज्योतिषी ने बताया इस बार श्रवण की शुरुआत अकल्पनीय महायोग के साथ के हो रही है पूरे श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार पर भी विशेष शुभ योग का निर्माण हो रहा है ऐसे में भगवान शिव को प्रिय यह महीना जलाभिषेक रुद्राभिषेक महामृत्युंजय जाप तथा भगवान शिव की साधना आराधना का महीना माना जाता है इसमें शुरू की गई शिव आराधना निश्चित ही मनोवांछित फल प्रदान करने वाली मानी गई है कोई भी भक्त 30 जुलाई से 28 अगस्त श्रावण पूर्णिमा तक भक्ति भाव से यथा विधि अगर भगवान शिव की आराधना करें तो इच्छित फल की प्रति कर सकते हैं श्रवण के इस मास में चार सोमवार पड़ेंगे और हर सोमवार विशेष महासंयोग से युक्त रहेंगे‌‌ पंडित संदीप ज्योतिषी अमरकटंक ने बताया कि 3 अगस्त को श्रावण महीने का पहला सोमवार शुक्रमा और धति योग का अद्भुत संगम इस दिन आरोग्य व सौभाग्य की वृद्धि के लिए शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी
10 अगस्त श्रावण महीने का दूसरा सोमवार सोम प्रदोष का महासंयोग श्रावण मास में शिव को प्रिय वार और तिथि का एक साथ होना महासौभाग्य माना जाता है इस दिन रुद्राभिषेक करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है
17 अगस्त श्रवण का तीसरा सोमवार व नाग पंचमी एक ही दिन होगा कालसर्प दोष निवारण तथा विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए सबसे चमत्कारी दिन माना गया है
24 अगस्त श्रवण का चौथा सोमवार श्रावण महीने का आखिरी सोमवार होने से यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आखिरी विशेष अवसर
होगा इस दिन शिव को प्रिय सभी विशेष सामग्री अर्पण करें तथा फल प्राप्ति की प्रार्थना करें
12 अगस्त सावन शिवरात्रि श्रवण महीने की दुर्लभ तिथि मानी जाती है इस दिन 4:30 से सुबह सूर्योदय तक शिव पूजा अर्चना करने से सभी संकट तथा असाध्य रोग दूर होते हैं

सोमवार को 11 दाना चावल भगवान शिव पर चढ़ाये
मंगलवार को 11 दाना लौंग भगवान शिव पर चढ़ाये
बुधवार को 11 दाना इलायची भगवान शिव पर चढ़ाये
गुरुवार को 11 दाना चना दाल भगवान शिव पर चढ़ाये
शुक्रवार को 11 दाना खड़ी मूंग भगवान शिव पर चढ़ाये
शनिवार को 11 दाना काला तिल चढ़ाये
रविवार को समस्त मनोकामना पूर्ण करने के लिए शहद भगवान शिव पर अर्पित करें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments