भिलाई। रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर का 28वां पदस्थापना समारोह आयोजित हुआ। आयोजन में 160 से अधिक रोटेरियन्स, उनके परिजन और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अनंत अग्रवाल ने क्लब के 28वें अध्यक्ष के रूप में शपथ ली, जबकि अंशुल अग्रवाल ने सचिव और जगदीप बेदी ने कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने आगामी रोटरी वर्ष के लिए कार्ययोजना और विजन रखते हुए समाजहित में कई लैंडमार्क परियोजनाएं लागू करने का संकल्प बताया और उनकी रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आलम सिंह रूपरा ने नई टीम को सेवा कार्यों में उत्कृष्टता, नवाचार और प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रेरित किया। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. शशांक रस्तोगी ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना कर नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। यह समारोह रोटरी क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर के लिए एक नई ऊर्जा, नए संकल्प और सेवा के नए अध्याय की शानदार शुरुआत का साक्षी बना।

