Homeछत्तीसगढ़मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल शुरू

मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल शुरू

सरगुजा जिले के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का मामला गरमा गया है। घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ में आक्रोश है। संघ ने 1 जून से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद और सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 मई, को हुई थी। नायब तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक उप तहसील राजापुर, तहसील मैनपाट, जिला सरगुजा में अपने शासकीय कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की, साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डाली। इस संबंध में कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments