Homenationalसूरत हाईवे पर 'काल' बनी तेज रफ्तार! दो बसों की टक्कर के...

सूरत हाईवे पर ‘काल’ बनी तेज रफ्तार! दो बसों की टक्कर के बाद भड़की आग, 7 यात्रियों की मौत से मचा कोहराम

सूरत हाईवे पर ‘काल’ बनी तेज रफ्तार— गुजरात के सूरत जिले में बारडोली कस्बे के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि लगभग 40 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस में तुरंत आग लग गई। पुलिस ने सभी सात मौतों की पुष्टि की है।

Speeding became 'death' on Surat Highway! Two buses collided, sparking a fire, killing seven passengers.
Speeding became ‘death’ on Surat Highway! Two buses collided, sparking a fire, killing seven passengers.

उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर हादसा

छत्तीसगढ़ को पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना बारडोली के पास उवा गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 (NH 53) पर हुई। यह हाईवे गुजरात और महाराष्ट्र को आपस में जोड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई और एक बस के डीजल टैंक में विस्फोट होने से उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

IPL खिताब जीतने के बाद विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

यातायात प्रभावित, हाईवे पर लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बारडोली और उवा गांव के स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए आगे आए और उन्होंने जलती हुई बस की खिड़कियां तोड़कर कई यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बसों को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments