Homeछत्तीसगढ़1 शिक्षक के भरोसे 32 बच्चों की पढ़ाई स्कूल में जड़ा ताला,...

1 शिक्षक के भरोसे 32 बच्चों की पढ़ाई स्कूल में जड़ा ताला, धरने पर बैठे पालक

िले के डौंडी विकासखंड के ग्राम मलकुवर स्थित प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर गुरुवार को पालकों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और उसके सामने टेंट लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल में अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग करते हुए बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। मामले की जानकारी मिलते ही बीईओ प्रवीण चतुर्वेदी और तहसीलदार देवेंद्र नेताम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद पास के नर्राटोला हाई स्कूल से एक शिक्षक को अस्थायी व्यवस्था के तहत मलकुवर प्राथमिक शाला में भेजा गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर स्कूल का ताला खोल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments