Homeछत्तीसगढ़सुकमा के युवाओं को मिलेगी करियर की नई उड़ान

सुकमा के युवाओं को मिलेगी करियर की नई उड़ान

सुकमा। नक्सल प्रभावित और दूरस्थ अंचल के युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल की है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में युवाओं को विभिन्न आधुनिक करियर विकल्पों से परिचित कराने के लिए नायद अर-मेरा रास्ता कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके प्रथम चरण में देश की प्रतिष्ठित संस्था ‘नवगुरुकुल’ को आमंत्रित किया गया है, जो स्थानीय युवाओं को स्कूल ऑफ़ बिजऩेस, फाइनेंस और कोडिंग जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों से जोडऩे के लिए विशेष सेमिनार और चयन प्रक्रिया का संचालन कर रही है।
17 जून से शुरू हुए इस 10 दिवसीय सेमिनार और टेस्टिंग कैंप को लेकर सुकमा के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के शुरुआती दो दिनों में ही कुल 20 होनहार छात्रों का चयन हो चुका है, जिसमें पहले दिन 12 और दूसरे दिन 8 छात्र सफल रहे। इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें विद्यार्थियों को सीधे प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों से रूबरू होने का मौका मिल रहा है। शुरुआती सत्रों में एपीसी आशीष राम, मनोवैज्ञानिक नितिन कुमार, विशेष शिक्षक हरीकुमार और डॉ. हरीश पोडियामी जैसे दिग्गजों ने युवाओं से अपने अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया।
इस पूरे अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दूर-दराज के बच्चों तक पहुंचाने की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। इन प्रेरक और मार्गदर्शक सत्रों के वीडियो जिला प्रशासन के नयाब एआर चैनल पर अपलोड किए जा रहे हैं, ताकि जिला मुख्यालय न पहुंच पाने वाले युवा भी इसका लाभ उठा सकें। जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, एपीसी आशीष राम और पीपीआईए फेलो अर्कजा के कुशल समन्वय में आयोजित यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में सुकमा के युवाओं के लिए सफलता का एक नया मार्ग प्रशस्त करने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments