Homeछत्तीसगढ़पेंडिंग पेंशन मामले और आवास की लंबित किश्तें जल्द जारी करने के...

पेंडिंग पेंशन मामले और आवास की लंबित किश्तें जल्द जारी करने के निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित पेंशन प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकाय और जनपद पंचायतें समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय बनाकर पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में व्यापक पौधरोपण के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग और वन विभाग मिलकर सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, ताकि हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले। डॉ. सिंह ने शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती यातायात जरूरतों को देखते हुए ई-रिक्शा वितरण की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने श्रम विभाग को पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर जल्द वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तों की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को लंबित भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments