Homeछत्तीसगढ़जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 20 लाख ठगे:

जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 20 लाख ठगे:

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आरक्षक और उसकी पत्नी के खिलाफ 20 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन खरीदने के नाम पर दोनों ने एक महिला से 30 लाख रुपए उधार लिए थे।काफी दबाव के बाद 10 लाख रुपए लौटाए, लेकिन बाकी 20 लाख रुपए वापस नहीं किए। बकाया राशि के लिए दिए गए दोनों चेक भी बैंक से बाउंस हो गए। शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के पटपरिया निवासी अनुपमा सिंह ने शिकायत में बताया कि वह “अनुपमा मेक ओवर” नाम से ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। उनकी रिश्तेदार अल्का प्रताप सिंह और उसके पति आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह ने जुलाई 2023 में जमीन खरीदने के लिए तत्काल पैसों की जरूरत बताकर 30 लाख रुपए उधार लिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments