Homeछत्तीसगढ़CG NEWS : सोनपुरी पुल के पास ट्रक पलटी, बड़ा हादसा टला

CG NEWS : सोनपुरी पुल के पास ट्रक पलटी, बड़ा हादसा टला

CG NEWS : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब सर्वमंगला-कनबेरी मुख्य मार्ग पर सोनपुरी पुल के पास कागजों से भरी एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलटी ट्रक
घटना आज सुबह की बताई जा रही है, जब तेज रफ्तार या संतुलन बिगड़ने के कारण मिनी ट्रक अचानक पलट गई। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा कागज सड़क पर बिखर गया।

भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सोमवार को जरूर पढ़ें शिव चालीसा

चालक बाल-बाल बचा
हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक सुरक्षित है और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। समय रहते वह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा।

आवागमन हुआ बाधित
ट्रक के बीच सड़क पर पलटने से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने संभाली स्थिति
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और ट्रक हटाने तथा सड़क को साफ करने का प्रयास किया गया।

जांच में जुटा प्रशासन
सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments