Homeछत्तीसगढ़CG NEWS : जनपद CEO पर गिरी गाज, दुर्व्यवहार मामले में निलंबन

CG NEWS : जनपद CEO पर गिरी गाज, दुर्व्यवहार मामले में निलंबन

CG NEWS : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को बीजेपी नेता के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

दुर्व्यवहार और लापरवाही का आरोप
जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत दुर्ग के सीईओ रूपेश कुमार पाण्डेय पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और अशिष्ट व्यवहार का आरोप लगा था। इस मामले की शिकायत के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।

“फाइनल के ‘विराट’ सिकंदर: कोहली की 75 रनों की जादुई पारी, गुजरात टाइटंस को हराकर आरसीबी फिर बनी किंग।”

कलेक्टर ने की निलंबन की कार्रवाई
मामले की जांच के बाद कलेक्टर दुर्ग द्वारा सीईओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई, जिसके तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

प्रशासन सख्त, संदेश साफ
इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच जारी
मामले में आगे की जांच भी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य कार्रवाई की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments